खेल महोत्सव 2025 अंतर्गत विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताओ कीविजेता टीम को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए पुरस्कार
विदिशा । सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत स्थानीय एसएसएल जैन कॉलेज खेल मैदान पर विदिशा विधानसभा अंतर्गत आयोजित कबड्डी क्रिकेट एवं फुटबॉल खेलो की विधानसभा स्तरीय फाइनल प्रतियोगिताएं संपन्न हुई! कार्यक्रम मुख्य रूप से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामय उपस्थिति में फाइनल मैच आयोजित हुए।

क्रिकेट में वेत्रवती मंडल को हराकर दुर्गा नगर मंडल विजेता रही कबड्डी महिला वर्ग प्रतियोगिता में गुलाबगंज मंडल को हराकर वेत्रवती मंडल विजेता रही कबड्डी पुरुष वर्ग में दुर्गा नगर मंडल को हराकर वेत्रवती मंडल विजेता रही फुटबॉल महिला वर्ग में वेत्रवती मंडल को हराकर गुलाबगंज विजेता रही फुटबॉल पुरुष वर्ग में दुर्गा नगर मंडल को हराकर वेत्रवती मंडल विजेता रहा। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विजेता उपविजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्राफी एवं मैडल देकर पुरस्कृत किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि इन्हीं खेलों के माध्यम से छोटे गांव कस्बों और शहरों से प्रतिभा निकल कर समाने आएंगी और एक दिन मेजर ध्यानचंद्र जैसे भारत देश को स्वर्ण पदक दिलाएंगी, यह हमारा पहला प्रयास था अगले साल से इन्हीं खेलों को और भी भव्य रूप में कराया जाएगा!
विधायक मुकेश टंडन ने सभी विजेता टीम को बधाई दी और कहा कि खिलाड़ी कभी नहीं हारता वो सिर्फ जीतता है या सीखता है!

कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित विदिशा विधायक मुकेश टंडन, कुरवाई विधायक हरि सप्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष महाराजसिंह दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, पूर्व सहकारि बैंक अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति गीता कैलाश रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा, दुर्गा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुशवाहा, प्रशांत खत्री, प्रतीक कांग,रामेश्वर किरार, अंकित दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेश मीणा आनंद जैन, बाबूलाल ताम्रकार, रमन गोयल, संतोष शर्मा, अनिल सोनकर, बलवीर रघुवंशी महिला मोर्चा अध्यक्ष अरुणा मांझी, सपना राजेश जैन, संतोष पेंटर विकास भट्ट, रविन्द्र रघुवंशी, वीरेन्द्र धाकड़, आशिफ पटेल, पवन पंजाबी, रामप्रसाद पासी, सुनील साहू,कौशल अहिरवार, चंद्रपाल सिंह दांगी, गौरव माहेश्वरी नेतराम किरार कम्मू अहिरवार, राजेश राय, पप्पू सरदार, रमेश रैकवार,

पप्पू मंत्री, सहित अनेक कार्यकर्ता, खिलाड़ी प्रेमी भाई, और बहन सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे! आगामी समय में जनवरी माह में सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा का टूर्नामेंट रायसेन में आयोजित होगा जिसमें विजेता रही विदिशा विधानसभा की टीम बाकी की सात विधानसभा की टीमों से खेल प्रतियोगिताओं में सामना करेंगेयह जानकारी भाजपा दोनों नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई है