Let’s travel together.

 4 लाख की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा

0 88

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम पंचायत सेमरा में विकास कार्यों को गति देते हुए पंचायत द्वारा लगभग 4 लाख रुपए की लागत से तरी पूरा मोहल्ला में लगभग 130 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
इस आरसीसी सड़क के बनने से बरसात के मौसम में कीचड़ और आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों को स्कूल, बाजार, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी।
सेमरा सरपंच ने बताया है कि सेमरा गांव में जहां-जहां पर भी कच्चा रास्ता है वह वह पर आने वाले समय में आरसीसी सड़क बनाई जाएगी। बाकी ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर पंचायत का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से इस मार्ग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |     चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी, प्रदेश के दो लाख शिक्षकों में हर्ष की लहर     |     पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध भूसा परिवहन करते ट्रक पकड़ा, न्यायालय के आदेश से गढ़ी गौशाला में कराया ख़ाली     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  चौहान 04 अप्रैल को रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का करेंगे निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811