Let’s travel together.

गैरतगंज के डुंगरिया में 80 वर्षीय वृद्ध की नृशंस हत्या, पुरानी रंजिश में युवक ने वारदात को दिया अंजाम

0 102

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की ​गैरतगंज तहसील के ग्राम डुंगरिया में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 25 वर्षीय युवक ने पुरानी रंजिश के चलते खेत के टपरे में सो रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
​ ​मृतक की पहचान नारायण सिंह लोधी 80 वर्ष के रूप में हुई है, जो अपने दामाद जुगराज लोधी के खेत पर बने टपरे में रखवाली के लिए रुके थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी यशपाल आदिवासी 25 वर्ष और मृतक के बीच कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। ​घटना का खुलासा गुरुवार अलसुबह हुआ जब जुगराज लोधी खेत पर पहुँचा। टपरे के अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए जब ​आरोपी यशपाल, बुजुर्ग नारायण सिंह की छाती पर बैठकर उनका गला दबा रहा था। ​बुजुर्ग के हाथ-पैर खाट से बंधे हुए थे और मुँह में पेंचकस फंसा हुआ था। ​जुगराज के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन तब तक नारायण सिंह की मृत्यु हो चुकी थी।
​ घटना की सूचना मिलते ही ग्राम सरपंच और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी यशपाल को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम गैरतगंज सिविल अस्पताल में कराया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811