रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका द्वारा अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति किए गए निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कई कॉलोनाइजर और भवन स्वामी जानबूझकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं! और नगर पालिका द्वारा जारी किए जा रहे नोटिसों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
इसी लापरवाही और नियमों के खुले उल्लंघन के चलते मंडीदीप नगर पालिका ने वार्ड क्रमांक 23 में स्थित कृष्णा मार्केट के अवैध निर्माण को लेकर तीसरा नोटिस चस्पा किया है। नगर पालिका द्वारा पूर्व में दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं!लेकिन अब तक न तो आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं! और न ही कोई संतोष जनक जवाब दिया गया है।
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है! कि यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया! तो बिना किसी अतिरिक्त सूचना के संबंधित निर्माण पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें निर्माण को सील करना! अवैध हिस्से को ध्वस्त करना तथा संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना और कानूनी कार्यवाही शामिल होगी।
नगर पालिका ने दो टूक शब्दों में कहा है! कि शहर में अवैध निर्माण और गैरकानूनी कॉलोनियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब समझाइश नहीं, सीधी कार्रवाई की जाएगी।
इनका कहना है
कृष्णा मार्केट के संचालक को पूर्व में दो नोटिस जारी किए गए थे! इसके बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया! तीसरा नोटिस कृष्णा मार्केट मे चस्पा करवा दिया गया है! इसके उपरांत भी कोई संतुष्ट जवाब प्राप्त नहीं होता है!तो मंडीदीप नगर पालिका द्वारा अवैध निर्माण को ढाहाने की कार्रवाई की जाएगी!
प्रशांत जैन सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका
