Let’s travel together.

पैरा कमांडो की ट्रेनिंग से अवगत हुए एनसीसी कैडेट,फायर फाइटिंग के गुर सीखे

0 145

विदिशा।14 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी विदिशा के एस ए टी आई कॉलेज में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेटस को पैरा कमांडो की ट्रेनिंग के बारे में प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल यश छिब्बर ने पैराशूट के माध्यम से सैनिक और हथियार युद्ध स्थल किस प्रकार भेजे जाते उसकी जानकारी दी। वे स्वयं भी एक उत्कृष्ट पैरा ट्रूपर है, उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया को बेहद सावधानी रखते हुए टाइमिंग एवं समन्वय का पूरा ध्यान रखकर किया जाता हैं।


जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए कैडेट कंचन चिढ़ार ने बताया कि इस जानकारी से हमें अपने आप को पैरा कमांडो बनाने के लिए मानसिक रूप से तैयार होने में मदद मिली है और जानकारी प्राप्त कर हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। कैडेट श्वेता सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग तीन प्रकार की होती है स्पेशल नॉर्मल और टिपिकल ट्रेनिंग। ये अगर सावधानीपूर्वक ली जाए तो कोई कठिनाई नहीं है।


पूर्व एनसीसी कैडेट कौशिकी चतुर्वेदी ने एनसीसी साइट पर डिजिटल फोरम का उपयोग करते हुए अपनी ट्रेनिंग के फोटो ग्राफ,अपने सामाजिक कार्यों को किस प्रकार से अपलोड किया जाता है ,उसकी जानकारी दी । डिजिटल फोरम का फायदा लेते हुए कैडेट किस प्रकार से एन सीसी की ट्रेनिंग को प्राप्त कर सकते हैं और एन सी सी वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर सकते हैं।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर मनु मल्होत्रा , डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्रेडिट स्कोर तथा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना, साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी देते हुए बैंकों का कैसे डिजिटल प्रयोग करें बताया।


मनजीत सिंह फायर प्रहरी, मनीष सैनी, केतन सैनी, दीपक राय ने फायर फाइटिंग के गुर वताये, फायर ब्रिगेड की इस्तेमाल की जानकारी देते हुए आग पर कैसे काबू लाया जाए बताया। ऊंची बिल्डिंग में आग के दौरान लिफ्ट का प्रयोग ना करें, सीढ़ियों का प्रयोग करें एवं नीचे होकर चलें इस प्रकार बचाव की अनेक जानकारियां दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |     सुल्तानगंज थाने का साहू समाज ने किया घेराव     |     महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट : रामपाल सिंह     |     केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण का रोडमैप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811