Let’s travel together.

गीता ज्ञान से जीवन में होने वाले भ्रम, संदेह,और मोह समाप्त होते है- सुरेंद्र आचार्य

0 119

– सामूहिक संपूर्ण गीता पाठ ध्वनि से गूंजयामान हुआ परिसर

उदयपुरा रायसेन ।श्री रामचरितमानस विद्यापीठ के तत्वाधान में मोक्षदा एकादशी पर्व, पर गीता जयंती महोत्सव, तहसील प्रांगण स्थित शिव हनुमान मंदिर पर उत्साह पूर्वक मनाया गया, मंच पर गीता साधक संजीवनी ग्रंथ का विधिवत पूजन, अर्चन, वैदिक विद्वान सुदामा शास्त्री, योगेश पांडे द्वारा संपन्न कराया, हरि संकीर्तन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें आचार्य, वैदिक विद्वानों की उपस्थिति में संपूर्ण गीता का सर-वर ,सामूहिक,पाठ किया गया।

इस अवसर पर आयोजित गीता सत्संग सभा में बोलते हुए मानस आचार्य सुरेंद्र कुमार शास्त्री ने बताया कि गीता सर्व शास्त्रमयी है, यह वेदतत्व का निचोड़ है, इसके नित्य स्वाध्याय से संपूर्ण शास्त्रों का ज्ञान हो जाता है, मानव का कर्तव्य की वह शास्त्र निर्दिष्ट कर्तव्य कर्मों का निष्काम भाव से संपादन करते हुए, जीव, जगत एवं ईश्वर विषयक ज्ञान प्राप्त करें, और भक्ति की अनन्य निष्ठा में अपने आप को समर्पित कर दे।

व्याकरण आचार्य कोमल प्रसाद शास्त्री ने कहा कि गीता आत्मोद्धार के साथ ही लोक कल्याण का सर्वोत्तम साधन भी है , कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता चतुरनारायण रघुवंशी ने कार्यक्रम में पधारे विद्वान आचार्य गण का सम्मान कर पधारे हुए सत्संग प्रेमी जनों का आभार व्यक्त किया, गीता ग्रंथ की मंगल आरती में नगर के साहित्यकार कवि गोविंद गोदानी, गोपालसिंह वर्मा, जिला पंचायत प्रतिनिधि राम सिंह चंदेल, चंद्र हंस शर्मा, अजब सिंह लोधी, महेंद्र राजपूत,परमानंद मिश्रा, प्रेम नारायण शास्त्री, सत्य संकल्प द्विवेदी, राजकिशोर कौरव, वीरन सिंह पटेल, निर्भय सिंह मेहरा, डीपी पाठक, नर्मदा प्रसाद रघु, मोहन मेहरा सहित प्रबुद्ध जान्होंने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811