Let’s travel together.

शीला दाहिमा आईएएस अधिकारी बनी, 17 अधिकारियो को IAS संवर्ग में नियुक्त

0 167

मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारी आइएएस नहीं बन पाए। केंद्र सरकार ने सोमवार को 17 अधिकारियों को आइएएस संवर्ग में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी। कुल 18 पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की थी। एक पद फिलहाल रोक लिया गया है। दो अधिकारी डा.वरदमूर्ति मिश्रा और विनय निगम की आइएएस संवर्ग में नियुक्ति उनकी वरिष्ठता से जुड़े प्रकरण के निर्णय के अध्याधीन रहेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के सूत्रों ने बताया कि विवेक सिंह, पंकज शर्मा, त्रिभुवन नारायण सिंह, नारायण प्रसाद नामदेव, जयेन्द्र कुमार विजयवत, मनोज मालवीय और डा. कैलाश बुंदेला को विभागीय पदोन्नति समिति ने अपात्र पाया है। इस वजह से इन्हें आइएएस संवर्ग में नियुक्ति

नहीं मिल पाई है।

वहीं, सुधीर कुमार कोचर (मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ उप सचिव), रानी बाटड, चंद्रशेखर शुक्ला, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, डा.वरदमूर्ति मिश्रा, विनय निगम, डा.अभय अरविंद बेडेकर, अजय देव, नियाज अहमद खान, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया, जमना भिड़े, राखी सहाय, संजय कुमार जैन, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी को आइएएस संवर्ग में नियुक्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811