Let’s travel together.

मप्र शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक 6 व 7 दिसंबर को गुना में

0 59

 – प्रांत, संभाग व जिलों के पदाधिकारी होंगे शामिल

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

मप्र शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक आगामी 6 व 7 दिसंबर को गुना में आयोजित की गई है। इसमें प्रांत, संभाग व जिलों के चिन्हित किए गए पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में अनेक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक प्रांतीय अध्यक्ष डा. क्षत्रवीरसिंह राठौर के निर्देशन में होगी। प्रांत महामंत्री राकेश गुप्ता, संभाग अध्यक्ष विकास चौहान एवं रायसेन जिला अध्यक्ष गिरीश चंदेल ने बैठक के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का आयोजन मानस भवन गुना में आयोजित की जाएगी। जिसमें गत प्रदेश कार्यकारिणी की आयोजित बैठक दिनांक 2 एवं 3 अगस्त 2025 ब्रह्मपुर (बुरहानपुर) का कार्यवाही विवरण का वाचन एवं अनुमोदन होगा, वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय व्यय का लेखा-जोखा एवं ऑडिट रिपोर्ट का वाचन तथा वार्षिक सदस्यता 2025 की समीक्षा की जाएगी वहीं आगामी कार्यक्रम कर्तव्य बोध अभिनंदन समारोह, विराट शिक्षक सम्मेलन, प्रांत एवं जिलों द्वारा आयोजित विशेष उल्लेखनीय कार्य / कार्यक्रम का संक्षिप्त वृत्त प्रस्तुतीकरण, जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं शिक्षा भूषण सम्मान समारोह के संबंध में अनुभव कथन, संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार, मीडिया विज्ञापन आदि के लिए वार्षिक बजट पर चर्चा एवं निर्णय, संभागीय संगठन मंत्रियों के प्रस्ताव पर विचार विमर्श / निर्णय, मंडल रचना (विकासखंड वार), शिक्षकीय समस्याओं पर चर्चा एवं समाधान किया जाएगा। चिन्हित किए गए पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811