सीहोर।मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में गुराड़ी गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरकारी शिक्षक हनुमत सिंह ऊईके (उम्र करीब 50 वर्ष) और उनके साथी ज्ञान सिंह (उम्र करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों धाईखेड़ा की ओर जा रहे थे बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण यह भयानक हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व हत्या का प्रकरण दर्ज करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल आरोपी चालक फरार बताया जा रहा है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।