-बैठक में मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं पूर्व कैबिनेट श्री रामपाल सिंह, संगठन जिला प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल, अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा हुए शामिल
रायसेन। भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में मंगलवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2025 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, संगठन जिला प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

पहले सत्र में श्री जामवाल ने संगठन पदाधिकारियों से चर्चा की, जबकि दूसरे सत्र में राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने स्वागत किया। इसके तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि SIR 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 30 नवंबर तक हर हाल में पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया और नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

श्री जामवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पहचान हैं। पदाधिकारी अपने आचरण से संगठन की मर्यादा बनाते हैं, इसलिए व्यवहार ऐसा हो कि न स्वयं बदनाम हों और न ही पार्टी। उन्होंने कहा कि संगठन का भाव है—“सभी सुखी रहें, सभी प्रसन्न रहें और सभी को साथ लेकर चलें,” क्योंकि पार्टी सनातन, राष्ट्र एवं गरीब कल्याण के लिए कार्य करती है।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल एवं संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल का साल एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश तोमर ने किया तथा आभार जिला महामंत्री श्री केशव पटेल ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, नगर पालिका एवं जनपद के अध्यक्ष–उपाध्यक्ष, नगर परिषद पदाधिकारी, SIR विधानसभा प्रभारी, नव नियुक्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
न्यूज सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन