सी एल गौर रायसेन
अयोध्या नगरी स्थित हनुमान गढ़ी श्रीधाम आश्रम से रायसेन पधारे संत अशोक दास ब्रह्मचारी जी महाराज का सत्संग कार्यक्रम का आयोजन उनके परम शिष्य कैलाश रघुवंशी, दीपक रघुवंशी परिवार द्वारा आयोजित कराया गया था। इस अवसर पर सत्संग कार्यक्रम में अपने श्री मुख से प्रवचन करते हुए ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि अपने घर परिवार में अगर सुख शांति समृद्धि का वातावरण निर्मित करना है तो भगवान राम के चरित्र को आत्मसात करना होगा एवं राम नाम संकीर्तन करना जरूरी है राम नाम से बढ़कर दुनिया में और कुछ भी नहीं संत तुलसीदास जी ने भी हमें चौपाइयों के माध्यम से बताया है कि भगवान राम का गुणवान करने से सुख समृद्धि और मानव जीवन भी धन्य हो जाता है । महाराज श्री ने कहा कि आज के दौर में लोग अपना जन्म दिन माननेश्रोताओं को श्री राम चरित्र ममाने के लिए केक काटते यह सनातन की रीती नहीं है में इसका पुरजोर विरोध करता हूं और आपसे भी कहता हूं कि आप भी केक काटने का विरोध करे उन्होंने कहा कि अगर आपको सुखी जीवन चाहिए तो केक तथा मैगी इनका विरोध करना होगा इनसे शरीर को नुकसान होता है।

उन्होंने रामायण जी पर आधारित कई प्रसंगों के बारे में भी विस्तार से बताते हुए भगवान राम के जीवन चरित्र के बारे में बताते हुए रामजी के बताए रास्ते पर चलने का लोगो से आह्वान किया ।उन्होंने रामायण जी की अनेक चौपाइयों की व्याख्या करते हुए श्रोताओं को भगवान राम के चरित्र और हनुमानजी की भूमिका के बारे में बताया। इससे पूर्व ब्रह्मचारी महाराज ने अपने प्रवचन की शुरुआत श्री सीताराम संकीर्तन के साथ की इस मौके पर सत्संग कार्यक्रम आयोजक परिवार सहित मौजूद भक्तों ने ब्रह्मचारी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। सत्संग कार्यक्रम में समाजसेवी सीएल गौर , वीरेंद्र बघेल, जीतू ठाकुर, बबलू ठाकुर, अमित कटियार, नरेंद्र पटेल, वरुण खत्री, सौरभ तिवारी, राज सेन सहित अनेक धर्मप्रेमीजन मौजूद रहे।