विनोद साहू बाड़ी रायसेन
भारकच्छ पुलिस थाने ने भोपाल पुलिस द्वारा गांव गांव व शहर शहर में एक माह तक किशोरी जागरुकता अभियान एवं मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन एवं एसडीओपी बाडी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना भारकच्छ द्वारा गाँव के गुरुकुल स्कूल में बच्चियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु किशोरी जागरुकता अभियान एवं मुस्कान अभियान चलाया गया। अभियान में थाना प्रभारी द्वारा बच्चियों को उनकी सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई, साथ ही विवाह की निश्चित उम्र 18 वर्ष के बारे में बताया
तथा नवीन आपराधिक कानून के सम्बन्ध में महिलाओं के हित मे दिए गए प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया।इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य, शिक्षकगण एवं थाने का महिला स्टाफ एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।