मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर भोपाल से विदिशा जा रही कार क्रमांक एमपी 04 टीबी 2996 दीवान गंज पुलिस चौकी नाना ढाबा के पास अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे जाकर पलट गई। हालांकि कार में तीन लोग सवार थे जिनको मामूली सी चोट आई है। कार तेज रफ्तार होने के कारण के पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
एक दिन पहले ही देर रात एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी थी। जिससे कार में बैठे दंपत्ती तो बाल-बाल बच गए थे। लेकिन कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई थी। कार विदिशा से भोपाल की और जा रही थी सभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी थी।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। दुर्घटनाओं से रोड पर चलने वाले राहगीर अपने आप को असुरक्षित समझने लगे हैं। 40 किलोमीटर मार्ग पर 4 से 5 दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। इन दुर्घटनाओं से तीन थानों की पुलिस खासा परेशान हो रही है इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी द्वारा रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है जिसका खामियाजा रोड पर चलने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।