Let’s travel together.

तार और डीजल चोर पुलिस की हत्ते चढ़े दो की तलाश जारी

0 21

कोलू घाट क्षेत्र से किए थे बिजली के तार चोरी
वही तोमर पेट्रोल पंप के पास ट्रकों से किया था डीजल चोरी

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां बिजली के तार चुराने वाले दो लोगों को पुलिस ने धर दबोचा वहीं खड़े ट्रकों में से डीजल चुराने वाले एक चोर को भी पकड़ने में सफलता मिली है जबकि दो की तलाश जारी है। आरोपियों के कब्जे से बिजली का तार और डीजल भी जब्त किया गया है।
आपको बता दें कि क्षेत्र में उक्त तरह की चोरियां करने के लिए एक गैंग सक्रिय थी मंगलवार को भी दो स्थानों पर डीपी से आयल चुराने की घटना सामने आई है।

इसी बीच पुलिस को मुखबीर से मिली सूचना पर, मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव को देकर उनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजीव उईके के हमराह पुलिस टीम द्वारा भानपुर गढ़ी से आरोपी राजेंद्र बंसल और सतपाड़ा करारिया से रामजी रैकवार को पकड़ने में कामयाबी हासिल की दोनों के कब्जे से चुराया गया बिजली का तार भी भारी मात्रा में बरामद किया है।
वहीं डीजल चुराने वाले आरोपी हेमंत लोधी को थाना कोतवाली अंडोल बहेड़ा से गिरफ्तार किया गया है आरोपी के कब्जे से चुराया गया डीजल भी बरामद किया गया है। इनका एक साथी फरार है आरोपी चार पहिया वाहन का इस्तेमाल कर उक्त घटनाओं को अंजाम देते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811