– तामा कांसा की मांग थी ज्यादा, हाट बाजार में खूब रही भीड़
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है, और लोगों की धन की चाहत को देखते हुए हर साल दीवानगंज के बाजार सज धज कर तैयार रहते हैं। विशेषकर भवानी चौक दीवानगंज, गणेश मंदिर अंबाडी जैसे स्थानों पर धनतेरस के दो दिन पहले से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है। दुकानदारों ने इस साल भी बर्तन और पीतल के सामान बेचने वाले ने अपना स्टॉक भर लिया है और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार थे।

धनतेरस पर सुबह से ही ग्राहकों का पहुंचने का सिलसिला चालू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। दीवानगंज क्षेत्र के आसपास के 40 गांव के ग्रामीणों ने धनतेरस पर बर्तनों समेत कपड़े घर सजाने का सामान,सर्किट सहित अन्य कई सामान खरीदे। दीपावली के दो दिन पहले शनिवार को बालमपुर का हॉट बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ नजर आई। कोई पशु को सजाने वाला सामान, कोई लक्ष्मी जी , कोई दिया तो कोई अन्य सामान खरीद रहा था। वही दीपावली के एक दिन पहले रविवार को दीवानगंज के हाट बाजार में भी काफी भीड़ आने की संभावना है। इसको देखते हुए ग्राहकों की सुविधा के लिए व्यवस्था की जा रही है।