Let’s travel together.

रात के अंधेरे में घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी  पुलिस की गिरफ्त मे

0 104

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

राजगढ़ पुलिस ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को  गिरफ्तार किया हे।

जानकारी के अनुसार गोपाल पिता बहादुर भाबर निवासी संजय कालोनी राजगढ रिर्पोट की थी कि कोई अज्ञात बदमाश रात्रि में उसके घर में घुसकर नगदी रूपये व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया है ।इसके अलावा फरियादी सुनिल पिता कन्हैयालाल कोठारी निवासी अनाज मंडी के पास गोपाल आईल मील परिसर राजगढ ने रिपोर्ट की कि किसी अज्ञात बदमाश ने मिल में चोरी करने का प्रयास किया है जिस थाना राजगढ़ पर उक्त दोनों घटनाओं में पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।  मयंक अवस्थी पुलिस अधीक्षक जिला धार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल बेलापुरकर, अति. पुलिस अधीक्षक  विजय डावर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर  विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में राजगढ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में उक्त घटनाओं के आरोपियों को पकड़ने हेतु एक टीम गठित की गयी ।
13 अक्टूबर को टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त घटना करने वाला आरोपी सोना उर्फ जसपाल संजय कालोनी राजगढ़ में घूम रहा हैं जिस पर संजय कालोनी में दबीश देकर आरोपी सोना उर्फ जसपाल पिता रामा सिकलीगर निवासी संजय कालोनी राजगढ़ को पकड़ कर थाने लाकर पूछताछ करते आरोपी सोना द्वारा अपने साथी काना उर्फ कपिल पिता शंकरलाल राठौड़ निवासी संजय कालोनी राजगढ़ के साथ उक्त दोनों घटना करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी सोना उर्फ जसपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक जोड़ सोने के टॉप्स, एक चांदी की चूड़ी, एक चांदी की अंगूठी, एक जोड़ चांदी के पायजेब कुल कीमती 90000-/ का चोरी गया समान जप्त किया गया शेष सामान सोना द्वारा अपने साथी काना के पास होना बताया जो घटना दिनांक से ही फरार हे। आरोपी सोना को गिरफ्तार कर न्यायालय सरदारपुर पेश किया गया हे ।उक्त बदमाश को पकडने में ASI सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, प्रधान आरक्षक रेमसिंह बड़े,आरक्षक अमित बामनिया, आरक्षक दिलीप, आरक्षक सुनील मोर्य की सराहनीय भुमिका रही है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मयंक अवस्थी ने उचित ईनाम की घोषणा की हैं ।

उल्लेखनीय हे कि  राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान एंव एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के कार्यकाल में अपराधियों में भय और आम जनता को राहत है जब से थाना प्रभारी चौहान ने राजगड थाना का चार्ज लिया तब से आज तक अपने थाना क्षेत्र में निरंतर भृमण कर अपराधों पर अंकुश लगा रहे हैं वही जाबाज एसडीओपी परिहार जी दिन रात आम जनता की सेवा में संपूर्ण अनुभाग में ओर विशेष करके जादिया भूतिया क्षेत्र में अपराधीयो में कानून का भय पैदा कर आम जनता को राहत प्रदान कर रहे हैं वही मामला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |     जल संसाधन और पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती, तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू     |     नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक फाग उत्सव, भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं     |     सेवा भारती ने मनाया होलिका उत्सव,फूलों की होली में भक्ति और महिला सशक्तिकरण का संगम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811