सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की पूज्य माताजी श्रीमती यशोदा बाई पटेल के हाल ही में हुए निधन पर, मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर अपनी गहरी संवेदनाएं और श्रद्धांजलि अर्पित की।

मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद, भोपाल के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्री पटेल के गृह निवास गोटेगांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। पदाधिकारियों ने स्वर्गीय श्रीमती यशोदा बाई पटेल के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शोक व्यक्त करने वाले प्रतिनिधिमंडल
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल और उनके छोटे भाई व पूर्व मंत्री श्री ज़ालम सिंह पटेल से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गोटिया, प्रदेश महासचिव शरद पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गैरतगंज गढ़ी पंचायत सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, जनपद अध्यक्ष (बहोरीबन) लालू बंसल, संभागीय उपाध्यक्ष (जबलपुर संभाग) नीलेश तिवारी और राजेंद्र खारे सहित कमलेश सिंह ठाकुर शामिल थे।

विभिन्न जिलों के सरपंचों ने भी दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर, रायसेन जिले के सरपंच नन्हे लाल सिलावट, राजेश विश्वकर्मा, रुपसिंह अहिरवार, सैयद वदूद अली पटेल, मथुरा प्रसाद दुबे ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इनके साथ ही, कटनी से जिला पंचायत सदस्य अजय गौटिया और जनपद पंचायत बहोरीबंद के अध्यक्ष लाल कमल बंसल मौजूद रहे।
ढीमरखेड़ा जनपद क्षेत्र के सरपंचों में राजेंद्र खरे, कमलेश सिंह मार्को, संकेत लोनी, सुनील सिंह मार्को भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, विदिशा, जबलपुर, कटनी, राघोगढ़, राजगढ़, और नरसिंहपुर सहित कई अन्य जिलों के सरपंचों ने गोटेगांव पहुंचकर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।