रायसेन। जय भोले जन कल्याण सेवा समिति द्वारा विगत 15 वर्षों से धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सनातन धर्म की पताका को समाज में फहराने का काम कर रही है।
यह उद्बोधन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माता मंदिर चौराहा पर जय भोले जन कल्याण सेवा समिति के कार्यक्रम में कहीं।उन्होंने कहा कि समिति द्वारा राष्ट्रसेवा, समाजसेवा, और धार्मिक कार्यक्रमों समिति के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा और उनकी पूरी टीम लगातार धार्मिक कार्य कर रही है।

उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी देशवासियों से स्वदेशी को अपनाने की अपील की और सभी देशवासियों को दशहरा महापर्व की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर समिति के कृष्ण मुरारी सिंह, प्रदीप सोनी, विशाल गुप्ता, हेमंत शाक्य, हरि नारायण अहिरवार, रायसेन जिला विकास समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्रा, बालाराम यादव, कमलेश मोरलिया, मुकेश कुशवाहा, बारेलाल सूर्यवंशी, विशाल कुशवाहा, बृजेश राय, गौरीशंकर राय, सतीश अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।