Let’s travel together.

लोडिंग पिकअप ने मारी एक्टिवा को टक्कर,एक्टिवा सवार गंभीर

0 136

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेजगति से दौड़ने वाले वाहनों से आये दिन हो रही दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है आज एक तेजरफ्तार लोडिंग पिक अप वाहन ने सड़क पार करते एक्टिवा को जोरदार टक्कर मारी जिससे एक्टिवा सवार गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया ।


जानकारी के अनुसार नगर से तीन किलोमीटर दूर स्थित आमखेड़ा के समीप एक लोडिंग पिक अप ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी दी । बताया जाता है कि एक्टिवा सवार अमन त्रिवेदी उम्र 21 वर्ष निवासी विदिशा अपने साथ अंजली यादव को लेकर काम की तलाश में भोपाल जा रहे थे कि सड़क पार करते समय तेज रफ्तार लोडिंग पिक अप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे अमन के सिर में गंभीर चोट आई तथा अंजलि के पांव एवं सीने में चोट लगी बताया जाता है कि एक्टिवा सवार दोनों ही मेरिट कपल है सूचना पर 108 अपने साथ डाक्टर ऐश्वर्या एवं पायलट दिनेश कलावत ने पहुंच कर प्रार्थमिक उपचार कर दोनो को सांची अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया तथा गंभीर चोट आने के कारण उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है । पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811