सुरेंद्र जैन धरसीवां
श्रमिक कालोनी में तीन साल की मासूम आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी हरिश्याम नंदनवार पिता मोती राम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम चिचोली थाना लाखादूर जिला भंडारा महाराष्ट्र को धरसीवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 474/25 धारा 65(2), 332(b)BNS 4(2) पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वहीं इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है कांग्रेस ने आज धरसीवां स्टैंड पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका साथ ही मांग की है कि तीन साल की मासूम आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा दी जाए.कांग्रेसियों ने फेक्ट्री मालिक से भी चर्चा की ओर जो ठेकेदार श्रमिकों का शोषण कर रहा है उस ठेकेदार को हटाने सहित श्रमिकों के हित में प्रमुख मांग रखी.फेक्ट्री प्रबंधन ने कांग्रेसियों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया