Let’s travel together.

बहन की मौत से सदमे में आए चचेरे भाई ने उसकी चिता पर लेट कर दी अपनी जान

0 150

एमपी के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां बहन की मौत से सदमे में आए चचेरे भाई ने उसकी चिता पर लेट कर अपनी जान दे दी, मामला बहेरिया थाना क्षेत्र के मझगवां गांव का है ।

मृतक चचेरे भाई-बहन के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम खेत गई ज्योति उर्फ प्रीति दांगी लापता हो गई थी जिसकी शुक्रवार की सुबह कुएं में डेड बॉडी मिली थी पंचनामा कार्यवाही और पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शाम 6 बजे प्रीति का अंतिम संस्कार किया गया था, दूसरे दिन शनिवार को ज्योति के बड़े पिता उदयसिंह का बेटा करण धार जिले से सागर के मझगवां बाइक से पहुंचा और बाइक को रोड पर खड़ी कर श्मशान घाट गया बहन की धधकती चिता को प्रणाम कर वह उस पर ही लेट गया, जैसे ही गांव वालों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी परिजन जब तक श्मशान घाट पहुंचे 21 वर्षीय करण का शरीर पूरी तरह जल चुका था आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया । रविवार कि सुबह करण दांगी का अंतिम संस्कार ज्योति की चिता के पास ही किया गया है ।


मझगवा गांव के सरपंच भरत सिंह घोसी ने बताया कि बहन की चिता में लेटने से भाई झुलस गया था अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उसने अंतिम सांस ली, असमयिक एक घटना से दोनों की मृत्यु हो गई है ।

बहरिया थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ज्योति कि शव का पंचनामा कार्यवाही करने के बाद कफन दफन के लिए उनकी सुपुर्द किया था अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया था दूसरे दिन उसका भाई पहुंचा और चिता में लेट गया था दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है ।
पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811