Let’s travel together.

60 साल पुराने विशाल पेड़ बारिश और हवा में हुआ धराशाई दो गंभीर रूप से घायल

0 81

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

नरखेड़ा के लाल मई माता के पास स्थित विशाल बहीडा का पेड़ बारिश और हवा के कारण देर रात धराशाई हो गया। पेड़ के गिरने से खुमान सिंह लोधी, अर्जुन सिंह लोधी और विजय लोधी का मकान पेड़ के कारण धारा सही हो गए। तीनों के मकान गिरने से लगभग2 लाख का नुकसान हुआ है।
पेड़ के गिरने से विजय लोधी के 6 टांके आए तो वही रवि लोधी के चार टांके लगे हैं। दोनों ही पेड़ के नीचे देर रात दब गए थे साथ ही एक भैंस भी पेड़ की चपेट में आ गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई।
विजय लोधी , अर्जुन लोधी, खुमान लोधी,ने जानकारी देते हुए बताया की शनिवार देर रात तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी तभी हम सभी घरवाले सोने की तैयारी कर रहे थे इतने में ही जोर से आवाज आई और पेड़ हमारे मकान के ऊपर गिर गया। जिससे हमारे घरों में हाहाकार मच गई। हम सभी घरवालों ने सबसे पहले अपने बच्चों को घर से बाहर निकला हालांकि बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन रवि लोधी और अर्जुन लोधी पेड़ की चपेट में आने के कारण हाथ पैर में चोट लग गई। जिसका इलाज कराया गया वहीं पेड़ के नीचे एक भेस दब गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
यहां पेड़ वही पेड़ है जिसमें पिछले साल बिजली केवल से आग लग गई थी आग 2 दिन तक पेड़ में सुलगती रही थी जिससे पेड़ नीचे से खोखला हो गया था। आग लगने के कारण पेड़ जमीन से लेकर कुछ दूरी ऊपर तक जल गया था। लेकिन फिर भी पेड़ एक साल से उसी जगह खड़ा हुआ था जो अब हादसे का कारण बना।

ग्रामीणों ने बताया कि यह पेड़ 60 साल पुराना पेड़ है। जिसकी शाखाएं काफी दूर तक फैली हुई थी। इसी के नीचे देवी स्थान होने के कारण किसी गांव वाले ने इसको नहीं काटा। अगर इसको पहले काट दिया जाता तो आज हादसा नहीं होता। रवि ,अर्जुन और खुमान सिंह लोधी ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाइए ताकि उनका जो नुकसान हुआ है उसकी काफी हद तक भरपाई हो सके।

इनका कहना हे

मैंने कुछ दिन पहले ही अपने घर के सामने पक्की लैट्रिन बाथरूम बनाए थे पेड़ गिरने के कारण दोनों धराशाई हो गए मुझे काफी नुकसान हुआ।
खुमान सिंह लोधी निवासी नर खेड़ा
रात में पेड़ गिरने के कारण मेरे एक हाथ और पैर में चोट लगी है पैर में 6 टांके आए हैं जबकि रवि के हाथ में चार टांके आए वह तो गनीमत रही कि हम बाल बाल बच गए नहीं तो आज बड़ी अनहोनी हो जाती।
अर्जुन सिंह लोधी निवासी नर खेड़ा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811