– रामलीला में राम ने मारीच का किया वध
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम सेमरा रेलवे स्टेशन दीवानगंज पर 70 वर्षों से लगातार मां दुर्गे जी की मूर्ति स्थापित की जा रही है।
सन 1965 में रेलवे स्टेशन के बाबू झिरी द्वारा मूर्ति की स्थापना की थी उसी समय रामलीला का मंचन भी किया गया था सन 1965 से लेकर आज तक हर साल रेलवे स्टेशन सेमरा दीवानगंज पर मूर्ति स्थापित होती चली जा रही है। साथी 10 दिनों तक रामलीला का मंचन भी होता रहा है। लक्ष्मण सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया किस 1965 में
लाल बाबू, फर्नांडिस बाबू,मालिक बाबू ,
फूल सिंह, लक्ष्मण सिंह ,अर्जुन सिंह, आदि स्टेशन मास्टरों द्वारा मूर्ति की स्थापना की गई थी उस समय पूरे गांव से लगभग 1000 रुपए का चंदा होता था। मूर्ति ढाई से 3 फीट की होती थी जो विदिशा से लाई जाती थी मूर्ति हाथ से बनाई जाती थी कलर भी हाथ से ही पोते जाते थे आज के समय में और उस समय के डोरी में काफी अंतर आ चुका है।

हर साल कलाकार द्वारा रामलीला का प्रदर्शन किया जाता हैं। मंगलवार को
सेमरा में चल रहे सुप्रसिद्ध रामलीला में मारीच वध का सजीव मंचन किया गया। लीला का मंचन देख मौजूद दर्शक भावविभोर हो गए।