Let’s travel together.

विधायक अनुज के सिलियरी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग पत्र पर, केंद्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान

0 101

सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आवास एवं जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक अनुज शर्मा ने सिलयारी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई थी। इस संबंध में 02 सितम्बर 2025 को भेजे गए पत्र पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का भरोसा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र के माध्यम से बताया कि संबंधित अधिकारियों को इस मामले पर ऑपरेशनल फिज़िबिलिटी जाँच (feasibility check) करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। फिज़िबिलिटी रिपोर्ट आने के उपरांत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि धरसीवा और सिलयारी निवासियों की इस ज़रूरत को संज्ञान में लेने के लिए मैं केंद्रीय मंत्री  अश्विनी वैष्णव  का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह प्रदेश और देश में संवेदनशील सरकार का उदाहरण है कि आमजन की सुविधा को महत्व दिया जा रहा है। सिलयारी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू होने से हज़ारों लोगों को सीधी राहत मिलेगी। मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द हमारी यह मांग पूरी होगी।क्षेत्र के विकास और जनसुविधा से जुड़े हर मुद्दे को पटरी पर लाने के लिए सतत प्रयासरत हैं और जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे।केंद्रीय मंत्री के जवाब पत्र पढ़कर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811