जिला पंचायत सदस्य सर्राटी ने गौ शाला का किया निरीक्षण
मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर
लपटा ग्राम की गौ शाला को शीघ्र प्रारंभ किया जाना चाहिए। इस गौ शाला के शुरु हो जाने से स्थानीय किसानों को बडी राहत मिलेगी। उपरोक्त विचार अनूपपुर विधानसभा के युवा ,उर्जावान नेता ,जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि लपटा की गौ शाला प्रारंभ करवाने के लिये वे शीघ्र स्थानीय लोगों के साथ कलेक्टर हर्षल पंचोली से भेंट करेंगे।
ग्राम पंचायत लपटा में बने गौशाला का जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी ने औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि वे कलेक्टर अनूपपुर से मिल कर इसे जल्द चालू कराने की मांग करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी के साथ सरपंच छातापटपर गजरूप सिंह, सरपंच भूपेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच लपटा नर्बद सिंह, उपसरपंच लपटा श्रीमती पुष्पा सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद सिंह राठौर,समाजसेवी शैलेंद्र सिंह पप्पू सचिव अरुण द्विवेदी ,चक्केलाल राठौर के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।