Let’s travel together.

ईश्वर के बाद मेरा सिर ऑनली डॉक्टर के लिए झुकता है – डॉ. ऋचा

0 189

मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ तनाव प्रबंधन कार्यक्रम

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिवपुरी में आज शनिवार को ‘मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें योग और ध्यान के तरीके, तनाव प्रबंधन, अनुभवात्मक सत्र, अभिभावकों के साथ संवाद का महत्व, मनोचिकित्सा, परामर्श और सुगम्यता जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाम्बे से आईं डॉक्टर ऋचा का कहना था कि ईश्वर के बाद मेरा सिर ऑनली डॉक्टर के लिए झुकता है तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एमबीबीएस छात्र- छात्राओं सहित फैकल्टी को तनाव का अर्थ,प्रकृति, प्रकार, स्रोत, शरीर, मन, व्यवहार और भावनाओं पर पड़ने वाले प्रभावों, सकारात्मक और नकारात्मक तनाव के बीच अंतर, तनाव निवारक उपायों और समय-सारिणी के माध्यम से उनसे निपटने के तरीकों को समझने में सक्षम बनाना था। कार्यक्रम में डॉक्टर ऋचा अपने परिवार सहित मेडिकल कॉलेज पधारी थी। इसी के साथ डॉक्टर ऋचा ने खान-पान में आर्गेनिक पर विशेष फोकस किया।

इसी के साथ डीन डॉक्टर डी.परमहंस का कहना था कि तनाव मुक्त रहने के लिए, स्वस्थ आदतें अपनाएं जैसे कि संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, और नियमित शारीरिक गतिविधि। सामाजिक समर्थन लें, दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें, योग करें, और ध्यान व विश्राम तकनीकों का अभ्यास करें। अपने जीवन को सरल बनाएं, अनावश्यक प्रतिबद्धताओं को कम करें, और प्राथमिकताएं तय करें। अपने परिवार के साथ पधारी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर ऋचा का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डीन डॉक्टर डी.परमहंस, चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आशुतोष चौऋषि, विभागाध्यक्ष डॉ. शशांक त्यागी, विभागाध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी, ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉक्टर अपराजिता तोमर, विभागाध्यक्ष डॉक्टर अभिनंदन जैन, डॉक्टर मौर्य, डॉक्टर किरण थोराट, उप रजिस्ट्रार डॉ. उर्वशी मारवाह, सहा. पीआरओ राहुल अष्ठाना, सहित कॉलेज के समस्त वरिष्ठ सीनीयर, जूनियर डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एमबीबीएस छात्र – छात्राऐं उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811