Let’s travel together.

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण

0 239

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

जिला शिक्षाधिकारी डीडी रजक ने पीएम श्री कन्या हॉयर सेकंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया।इस अवसर पर बीईओ व प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विलंब से स्कूल पहुंची शिक्षिकाओं में रचना गुप्ता , सीमा सक्सेना एवं रेखा आठ्या को स्कूल में समय पर नहीं आने पर मनमानी ओर लापरवाही मानते हुए कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

कार्यालय एवं कक्षाओं के निरीक्षण के साथ छात्राओं से विषयवार चर्चा भी की ओर उनके पढ़ाई के स्तर की परख किए जाने के उपरांत उन्होंने कहाकि सभी को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करना चाहिए ताकि अपना अच्छा भविष्य बना सके । मात्र किताबों को रटने से ज्ञान नहीं आता है, ज्ञान का भंडार विषय वस्तु को समझने के साथ उस पर चिंतन करने से आता है ।
उन्होंने विश्वास दिलाते हुए छात्रों से कहा कि आप को पढ़ाई में किसी प्रकार की कमीं नही आएगी। सभी स्कूल के साथ अपने परिवार का नाम रोशन करने के लिए मेरिट लिस्ट में आने का अथक प्रयास करें ताकि कंपटीशन के इस दौर में आप किसी से पीछे ना रहे।
डीईओ रजक स्कूल की प्रार्थना सभा में भी शिक्षकों एवं छात्राओं के साथ शामिल हुए।
स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों को शिक्षकों एवं छात्राओं के साथ रोपित करने के बाद सभी को वृक्ष बनने तक उन्हें पोषित करने का संकल्प दिलाया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देर रात बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में घुसी स्कूटी आरक्षक की मौत,एसपी के स्टेनो गंभीर घायल, भोपाल रेफर     |     भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811