Let’s travel together.

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, कारण अज्ञात

0 201

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरखेड़ा में बुधवार दोपहर को एक महिला ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम पिंकी लोधी (32) पत्नी जितेंद्र लोधी है। निवासी नरखेड़ा है।
महिला का पति जितेंद्र लोधी द्वारा दीवानगंज पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, घटना के समय मृतका का पति जितेंद्र लोधी खेत पर काम कर रहा था। जब वह घर लौटा तो पत्नी को फांसी पर लटका पाया गया। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। करीब 15 वर्ष पूर्व पिंकी की शादी जितेंद्र लोधी से हुई थी।
सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, चौकी प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा तैयार कर शव को नीचे उतारा गया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए सांची सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर पीएम के उपरांत शव परिजन को सौंप कर आगे की कार्रवाई जारी है
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811