Let’s travel together.

गौरव पथ से बदलेगी गांवों की तकदीर और तस्वीर

0 138

– विधायक अनुज का तोहफा,41 करोड़ रुपए की लागत से धरसीवा से पंडरभट्टा तक बनेगा गौरवपथ

सुरेंद्र जैन धरसीवां

धरसीवां विधायक अनुज शर्मा के प्रयास से पंडरभट्टा तक 41 करोड़ की लागत से गौरव पथ का निर्माण होगा यह गौरव पथ न सिर्फ ग्रामीणों के आवागमन को सुविधाजनक बनाएगा अपितु करीब दर्जनभर गांवों की तस्वीर ओर तकदीर भी बदलेगा।
विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि 41 करोड़ रुपये की लागत से ‘गौरव पथ’ का निर्माण किया जाएगा और कूंरा के प्रमुख सड़क को चौड़ा, सुंदर और हाईटेक बनाया जाएगा। सड़क के दोनों किनारों पर डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें, छायादार वृक्षारोपण, आधुनिक फुटपाथ, वर्षा जल निकासी व्यवस्था और बैठने की व्यवस्था जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
गौरव पथ की स्वीकृति देते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मेरा लक्ष्य हैं कि धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायतों को एक सुंदर नगर बनाया जाए यह गौरव पथ कूंरा नगर की खूबसूरती और पहचान को भी निखारेगी। यह मार्ग भविष्य में कुंरा की व्यापारिक गतिविधियों को भी नया जीवन देगा। प्रशासन ने भूमि चिन्हांकन, तकनीकी सर्वेक्षण और टेंडर प्रक्रिया की तैयारियां तेज कर दी हैं कुछ महीनों में गौरव पथ का निर्माण कार्य शुरू होगा और आगामी एक वर्ष में यह जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।

 

विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि एसडीएम और नगर पंचायत कार्यालय के संयुक्त प्रयास से निर्माण कार्य की निगरानी की जाएगी ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।उन्होंने जनता से अपेक्षा जताई कि हम सभी मिल कर कूंरा को स्वच्छ और सुंदर बनाएं कूंरा का विकास आगे भी होता रहेगा यह वादा उन्होंने जनता से किया

चरोदा से धरसीवां तक भी बनेगा गौरवपथ
विधायक अनुज शर्मा के प्रयास से चरोदा सिक्स लाइन हाइवे से लेकर धरसीवा तक लगभग सोलह करोड़ की लागत से गौरवपथ का निर्माण होगा ये गौरवपथ चरोदा से धरसीवा तक इतना बेहतर बनेगा कि दोनों गांवों को शहर की तरह दिखाई देगा और गांव का गौरव बढ़ाएगा।वहीं 41करोड़ की लागत से बनने वाला गौरवपथ तिवरैया मोड़ से कूंरा नगर पंचायत होते हुए पंडरभट्टा ग्राम पंचायत क्षेत्र तक बनेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811