Let’s travel together.

गोल्डन सिटी कॉलोनाइजर्स के खिलाफ दिया ज्ञापन

0 260

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

नगर के हदाईपुर के अंतिम छोर पर श्री सिद्वेश्वर बालाजी ग्रुप द्वारा गोल्डन सिटी कॉलोनी के नाम से अविकसित कॉलोनी बनाकर प्लॉटों की बिक्री की गई थी। तब क्रेताओ को कॉलोनी में सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रचार -प्रसार पंपलेट के माध्यम से करने के साथ कॉलोनाइजर्स ने विशेषताओं में लिखा था कि भव्य प्रवेश द्वार , 30 गुणित 20 फिट चौड़ी सड़कें , भव्य एवं विशाल मंदिर , डायवर्टेड , डब्ल्यूबीएम रोड़ , बिजली कनेक्शन की सुविधा , हरे-भरे सुंदर गॉर्डन ,नलजल कनेक्शन इत्यादि रहेगी, लेकिन खेत में अलग -अलग प्लॉट काटकर 2019 में उन लोगों को बिक्री कर दी गई लेकिन अभी तक उपरोक्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के विरोध में आज कॉलोनीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सौरभ मिश्रा को एक ज्ञापन दिया।

जिसमें कॉलोनी में सड़के , पार्क , मंदिर नहीं बनने , बिजली पानी की सुविधा नहीं होने की शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें बिजली का अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेकर काम चलाना पड़ रहा है । जिससे अधिक बुला रहा है।नगर पालिका में जल सप्लाई के लिए राशि जमा किए जाने के बाद भी उन्हें अब तक नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं ।
नगर पालिका द्वारा कॉलोनी को अवैध बताते हुई कॉलोनीवासियों को सुविधा देने से वंचित रखा जा रहा है।
उन्होंने मांग की है कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

उल्लेखनीय है कि रामनगर स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी के कालोनाइजर्स के खिलाफ भी इसी प्रकार की सुविधाओं की मांग को लेकर राघवेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में दिनांक 28 मई 25 को दिया गया था , जिसका आज तक निराकरण नहीं होने से कालोनीवासियों में आक्रोश बना हुआ है।
फोटो – एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते हुए कॉलोनीवासी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811