Let’s travel together.

वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह को दूरसंचार विभाग की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया

0 90

 – केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर बनाया गया समिति में सदस्य

नई दिल्ली। मप्र के वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह को केंद्रीय दूरसंचार विभाग की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। सलाहकार समिति का सदस्य नामित किए जाने पर श्री सिंह ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। भारत सरकार की राजभाषा नीति के सुचारू रूप से कार्यान्वन के बारे में सलाह देने के उद्देश्य विभिन्न विभागों में हिंदी सलाहकार समितियों की व्यवस्था की गई है।
इन समितियां के अध्यक्ष संबंधित विभाग के मंत्री होते हैं। केंद्रीय दूरसंचार विभाग की हिंदी सलाहकार समिति का गठन किया गया है जिसमें दूरसंचार विभाग की हिंदी सलाहकार समिति में गैर सरकारी सदस्य के रूप में वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह को नामित किया गया है। उन्हें समिति में सदस्य नामित किए जाने पर पत्रकार संगठनों व पत्रकार मित्रों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि उमेश सिंह बीते 30 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके अलावा श्री सिंह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में भी सक्रिय रहकर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। साथ ही ग्वालियर क्रिकेट एसोसिएशन जीडीसीए के सक्रिय पदाधिकारी हैं और ग्वालियर में विभिन्न क्रिकेट मैच और उनके आयोजनों के सफल संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811