– 8 वें दिन उत्तम त्याग के महत्व को समझा, ग़ैरतगंज, गढ़ी में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
दस दिवसीय पर्युषण पर्व के मौके पर नगर में विविध कार्यक्रम हो रहे है। 8 वें दिन आयोजन में उत्तम त्याग के महत्व को श्रद्धालुओं न समझा तथा यहां चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भगवान का अभिषेक किया। वहीं पाठशाला के बच्चों से सायंकाल में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस आयोजन की धूम से नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। पर्युषण पर्व के उपलक्ष्य में जैन मंदिरों और जैन धर्मशाला में रोजाना पूजन और अभिषेक के विशेष कायर्क्रम हो रहे है।
पर्युषण पर्व के उपलक्ष्य में नगर के बाजार चौक स्थित बड़े एवं छोटे जैन मंदिर, टेकापार कालोनी स्थित जैन मंदिर व जैन धर्मशाला , क़स्बा गढ़ी बड़े जैन मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जैन धर्मशाला में हो रहे मुख्य कार्यक्रम में 8 वें दिन आयोजन में उत्तम त्याग के महत्व को श्रद्धालुओं न समझा तथा यहां चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भगवान का अभिषेक किया। वहीं पाठशाला के बच्चों ने सायंकाल में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा विधान संगीतकारों की मधुर ध्वनि के बीच आयोजित किया जा रहा है। पाठशाला के बच्चों द्वारा विशेष कार्यक्रम रोजाना प्रस्तुत किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा सुबह नियमित अभिषेक पूजन भी किए जा रहे हैं वहीं रात्रि में सामूहिक संगीतमय आरती एवं सांस्कृतिक कायर्क्रम की प्रस्तुति की जा रही है।सकल दिगंबर जैन पंचायत, पाठशाला परिवार एवं जैन युवा शक्ति के सदस्य कार्यक्रम संपन्न करा रहे हैं।