शिक्षकों का उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथियों ने किया साल एवं श्री फल से सम्मान
सी एल गौर रायसेन
जिले के देवनगर में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी शामिल हुए। शिक्षक सम्मान का शुभारंभ देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन एवं मां सरस्वती जी के छाया चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी का आयोजकों द्वारा साल एवं श्री फल से स्वागत किया।

इस अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज मुझे यहां देवनगर में महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होकर बड़ी खुशी हो रही है कि मुझे शिक्षकों का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इसके लिए में आयोजक अमन सक्सेना एवं सुंदर विश्वकर्मा को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।श्री शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को गुरु का दर्जा दिया गया है उनकी वजह से ही आज हम ओर आप यहां तक पहुंचे है। उन्होंने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा का व्यवसाई करण हो रहा है जो चिंता का विषय है इसमें सुधार लाना पड़ेगा तभी हम सही मायने में शिक्षा के क्षेत्र में सफल होंगे। श्री शर्मा ने कहा कि शुरू से ही गुरु की महिमा रही है धार्मिकता के क्षेत्र में चाहे गुरु वशिष्ठ हो या दौरणाचार्य हो उन्होंने ने भी जो शिक्षा देने का कार्य किया है उसका आज भी अनुसरण कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद सांची विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी ने कहा कि गुरु की महिमा की जितनी बात की जाए उतनी कम है उसी प्रकार से शिक्षक भी शिक्षा के प्रति समर्पित भाव से जो शिक्षा की अलख जगा रहे है आज देवनगर में जो शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया है यह सराहनीय पहल है।उन्होने सफल आयोजन के बधाई दी ।

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने वाले निवृत्त हुए शिक्षकों एवं वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों का मंच के माध्यम से साल एवं श्री फल से सैकड़ों शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के हाथों से सम्मान पाकर सम्मान समारोह में मौजूद शिक्षक खुश नजर आ रहे थे।

शिक्षकों का कहना था कि यह सम्मान हमारे द्वारा समर्पण भाव के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कुशल सेवाएं देने का सम्मान हैं। इस अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सोनू मीणा, कौशल किशोर सक्सेना, अमन सक्सेना, सुंदरलाल विश्वकर्मा,

सरपंच श्रीमती रचना श्रीवास्तव, समाजसेवी कंछेदी साहू, सुरेश साहू सहित जिले के शिक्षक संगठनो के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन अमन सक्सेना ने किया।