Let’s travel together.

सरकारी विद्यालय के छात्रों के लिए आईडीबीआई बैंक ने पंखे एवं वाटर कूलर सहित अन्य सामग्री भेंट की

0 44

– बैंक ने सीएसआर फंड से सामग्री छात्रों की मदद के लिए भेंट की

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के आईडीबीआई बैंक ने अपने सीएसआर फंड से जिले के दो शासकीय विद्यालयों के छात्रों की मदद के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई है। आईडीबीआई बैंक शिवपुरी शाखा के एजीएम विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय उच्चतर हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक- 2 के लिए सीएसआर फंड से आईडीबीआई बैंक के द्वारा 20 सीलिंग फैन, 20 बोर्ड और एक माइक स्पीकर उपलब्ध कराया गया है जिससे इस विद्यालय के छात्रों को पढ़ाई में मदद मिले।
इसके अलावा जिले के ठर्रा में स्थित शासकीय विद्यालय को भी बैंक द्वारा छात्रों की मदद के लिए सामग्री उपलब्ध कराई गई है जिसमें 8 पंखे, 3 कूलर और एक वाटर कूलर उपलब्ध कराया गया है इन दोनों विद्यालयों के प्राचार्य को यह सामग्री भेंट की गई इस मौके पर आईडीबीआई बैंक के एजीएम विपिन श्रीवास्तव, आरएम शुभम जैन, एएम हिेमेश गौतम सहित बैंक व स्कूल के अधिकारीकरण मौजूद रहे। आईडीबीआई बैंक प्रबंधक ने बताया कि समय-समय पर आईडीबीआई बैंक अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां का निर्वाहन करता है पिछले वर्ष भी विभिन्न विद्यालय को इस तरह की सामग्री उपलब्ध कराई गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811