– सेमरा पंचायत भवन के समीप हुई महाआरती
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज,अंबाडी, सेमरा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के गली, मोहल्ले चौराहे पर जगह-जगह गणपति बप्पा को बड़े ही भक्ति भाव से ग्रामीणों ने विराजमान किए हैं। मंगलवार को सेमरा पंचायत भवन के समीप झांकी पंडाल में महाभारती का आयोजन किया गया। जिसमें छोटी-छोटी कन्याएं ,महिलाए, पुरुष सहित गांव कई गणमान्य नागरिक महाआरती में सम्मिलित हुए। आरती के पश्चात सभी को भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
वही दीवानगंज के राम जानकी मंदिर, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर, गोसाई मोहल्ला,ग्वाल चमेली , पुराने गुरुद्वारा , कोरी मोहल्ला आदि जगहों पर झांकी पंडाल बनाए गए हैं।
अंबाडी के गणेश मंदिर, शिव पार्वती मंदिर , साहू मंदिर , अयोध्या धाम मंदिर और सेमरा गांव में कई जगह पर आज से महा आरती होने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। हर दिन अलग-अलग झांकी पंडालो पर महा आरती का आयोजन होगा। क्षेत्र में 24 अगस्त से गजानन गणेश जी घर-घर में पधार चुके हैं। गणपति आगमन के 10 दिनों तक उनका विशेष पूजन किया जा रहा है। चारों ओर इन दिनों गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। पंडालों में विराजित प्रतिमाओं की पूजन, आरती और महाप्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
कई जगह बच्चों ने राशि इकट्ठा कर पंडाल में मूर्तियां स्थापित की हैं।इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन उनकी विदाई होती है। माना जाता है कि विदाई के साथ गणपति अपने साथ तमाम विघ्न भी लेकर चले जाते हैं। जिस तरह से गणपति का आगमन धूमधाम से किया जाता है, उसी तरह से उनके विसर्जन भी बड़े ही धूमधाम किया जाता है।