मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दीवानगंज में नई पंचायत भवन बनकर तैयार हो गया है। इसका लोकोपण आज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ,जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा (बबलू भैया), भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सांची से अर्चना पोरते, जिला पंचायत रायसेन सदस्य सपना लावरिया द्वारा किया जाएगा।
दीवानगंज पंचायत भवन की सुकृति 2021-22 में हुई थी किसी कारण बस इसके निर्माण में देरी हो गई थी लेकिन अब नया पंचायत भवन बनकर तैयार हो गया है। यह भवन लगभग 14.50 लाख से बनकर तैयार हुआ है। इस भवन में सीसी कैमरा सहित कई अन्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ताकि पंचायत कर्मी सहित गांव वालों को सुविधा उपलब्ध हो सके।
सरकार द्वारा दीवानगंज क्षेत्र की कई पंचायतों को नए भवन निर्माण की सौगात इसी साल उपलब्ध हुई है। सरार पंचायत का पंचायत भवन 37.49 लाख से बनेगा तो वही सेमरा पंचायत का भवन भी 37.49 लाख से बनाया जा रहा है। जिसका कार्य प्रगति पर है। तो गीदगढ़ पंचायत भवन 37.49 लाख से बनाया जाएगा। हालांकि इसका काम अभी प्रारंभ नहीं हुआ है।
सरार पंचायत, सेमरा पंचायत, गीदगढ़ पंचायत भवन के लिए 37.49 लाख रुपए मंजूर हुए हैं उनमें से 10% राशि फर्नीचर पर खर्च की जाएगी। पंचायत भवन 33 लाख 75 हजार रुपए से बनाया जाएगा वही पंचायत भवन का फर्नीचर 3 लाख 74 हजार रुपए से बनाया जाएगा। इन पंचायत भवन में जनप्रतिनिधि से लेकर कर्मी तक के बैठने की पूरी व्यवस्था होगी। जल्द ही इन भवनों में पंचायत स्तरीय कार्यालय काम करने लगेंगे। जन प्रतिनिधि और कर्मियों के लिए अलग अलग कमरा होगा। नया पंचायत भवन बनने से पंचायत स्तर पर ही सरकार की कल्याणकारी सेवाओं की जानकारी से लेकर योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलना शुरू हो जायेगा। भवन बनने का फायदा यह भी होगा कि प्रखंड कार्यालयों का चक्कर लगाने से भी ग्रामीणों को मुक्ति मिल जायेगी। पंचायत सरकार भवन हाईटेक और बुनियादी सुविधाओं से युक्त होगा। प्रत्येक पंचायत सरकार भवन में निर्वाचित प्रतिनिधियों और पंचायत स्तर के कर्मियों के लिए बैठने के लिए अलग कमरों व पर्याप्त जगहों की व्यवस्था रहेगी।
दीवानगंज सरपंच ने बताया कि पंचायत में सभी ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सारी सुविधा उपलब्ध होगी। अभी भवन में सीसी कैमरे लगा दिए गए हैं आगे जैसे-जैसे काम चलता रहेगा सुविधा उपलब्ध होती रहेगी।