रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
गणेश उत्सव को स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी तरीके से मनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मंडीदीप ने विशेष पहल की है। नगर पालिका सीएमओ प्रशांत जैन के निर्देशन में नगर निकाय सीमा क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कृत्रिम कुंडों का निर्माण एवं साफ-सफाई का कार्य किया गया है।
स्वच्छता निरीक्षक जावेद खान ने बताया कि नगरवासियों को मुनादी एवं अनाउंसमेंट के माध्यम से सूचित किया गया है!कि प्रतिमाओं का विसर्जन केवल इन्हीं कृत्रिम कुंडों में किया जाए। इससे प्राकृतिक जलस्रोत प्रदूषण से सुरक्षित रहेंगे और पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

इस सफाई अभियान में स्वच्छता नोडल सतीश, सहायक नोडल मयूर तथा सफाई दल के सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। टीम ने कुंडों की साफ-सफाई कर उन्हें विसर्जन के लिए तैयार किया।
नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से अपील की है!कि वे स्वच्छ और स्वस्थ मंडीदीप के निर्माण में सहयोग दें तथा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु बनाए गए कृत्रिम कुंडों का ही उपयोग करें।