किसी की मां के बारे में अवध टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है परिवार में मां-बाप भाई बहन यह राजनीतिक हिस्सा नहीं
– भाजपा ने इधर के बोट उधर डलवाकर ,35लोकसभा सीटें जीती
– मोदी ने पांच सरकारे राज्यपालों के माध्यम से की चोरी
रायसेन ।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी वोट अधिकार सत्याग्रह रैली लेकर रायसेन पहुंचे।उन्होंने कहा कि
यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के विषय में की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर कहां की किसी को भी किसी की मां के बारे में अवध टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है परिवार में मां-बाप भाई बहन यह राजनीतिक हिस्सा नहीं है। बाकी मुझे इस पूरे बयान के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन किसी की भी माँ हो या नरेंद्र मोदी जी की मां मां होती है उसका सम्मान होना चाहिए।

वोट अधिकार सत्याग्रह को लेकर उन्होंने कहा कि यह आंदोलन देश बचाने के लिए है कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं है क्या लोकतंत्र बचाने के लिए किया जा रहा आंदोलन है। न्यूज स्टेट के सवाल पर जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश में शराब के नशे के मामले में बढ़ती महिलाओं की संख्या वाले बयान के बारे में कहा कि मैं प्रदेश में शराब की खपत बढ़ने के आंकड़े को लेकर वह भाई बात कही थी उन्होंने ल सवाल किया कि क्या प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री बढ़ नही रही है। क्या पिछले साल की तुलना में शराब की दुकानों पर शराब की बिक्री बढ़ी नहीं है।

वही उनके करीब आधे घंटे के भाषण के दौरान कार्यक्रम स्थल के सामने 6 एंबुलेंस का निकलना संजोग बस रहा जिन्हें बीच भाषण रोककर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निकालने की मंच से अपील की। इस दौरान सिलवानी विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, रायसेन जिला प्रभारी शैलेन्द्र पटेल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।