Let’s travel together.

ग्राम सेमरा में रात को मंडराता ड्रोन, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

0 205

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा गांव में शनिवार रात लगभग 10 बजे एक अज्ञात ड्रोन उड़ते हुए ग्रामीणों देखा जिस गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने उसका वीडियो भी बनाया और बताया कि ड्रोन गांव के ऊपर लगातार चक्कर लगा रहा था।
सेमरा सरपंच भानु लोधी सहित अन्य ग्रामीण ने जानकारी जुटाई, लेकिन किसी भी ग्रामीण के पास ड्रोन होने की पुष्टि नहीं हुई। सरपंच भानु लोधी ने 8 दिन पहले भी देर रात 2 बजे के आसपास इसी तरह का ड्रोन उड़ता हुआ देखा था।

ग्रामीणों का कहना है कि एक साल पहले गांव में चोरी की वारदात और अज्ञात लोगों द्वारा हवाई फायर की घटना भी हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ऐसे में ड्रोन दोबारा उड़ता देख गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इस संबंध में दीवानगंज पुलिस चौकी में शिकायती आवेदन भी दिया है। एएसआई सुनील शर्मा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और ड्रोन कहां से उड़ाया जा रहा है एवं किस उद्देश्य से गांव के ऊपर मंडरा रहा है, इसकी जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811