मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर गुरुवार शाम के वक्त एक आंधी रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनीत दुबे अपनी एक्टिवा से भोपाल सेे विदिशा कुछ काम के लिए गया था विदिशा से अपने घर मित्तल कॉलेज के पास वापस आ रहा था तभी टोल टैक्स के पास स्थित बावड़ी पर सामने से आ रही शक्ति बस ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुनीत दुबे एक्टिवा सहित रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सर ,कमर, हाथ पैर और सर में गंभीर चोट आई थी। उसको तुरंत राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से हमीदिया भेजा गया था। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पीएम के उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

हाईवे 18 पर अंधाधुन बस की रफ्तार राहगीरों के लिए काल बनी हुई है। कुछ दिन पहले भी हाईवे 146 पर शक्ति बस ने मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें भी तीन व्यक्ति गंभीर से घायल हो गए थे।
बता दे की हाईवे 18 पर हर 15 मिनट पर एक बस चलती है लेकिन बस चालक सवारीयों चक्कर में तेज रफ्तार से बस भागते हुए सवारी को बिठाते हैं। जिससे हमेशा हादसे होते रहते हैं। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। जबकि हाईवे 18 पर सांची थाना ,सलामतपुर थाना, दीवानगंज चौकी और सुखी थाना पड़ता है इसके बावजूद भी बसों की आंधी रफ्तार पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
हाईवे 18 पर 2 महीने में ही 60 से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें चार व्यक्ति की मौत हो गई तो 60 से ज्यादा घायल भी हो चुके हैं।