विदिशा । सम्राट गार्डन में ऋषिकेश से पधारे महान संत सदाशिव श्री नित्यानंद गिरी महाराज के मुख से भागवत कथा सुनाई जा रही है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि चल रही भागवत कथा में ऋषिकेश से पधारे महान संत श्री नित्यानंद गिरी महाराज ने उपदेश दिए कि आज हम जो है ,सुख दुख भोग रहे हैं,हानि लाभ हो रहा है। अनुकूलता ,प्रतिकूलता हो रही है।यश अपयश हो रहा है। यह सब हमारे कर्मों का ही फल है l हम जो भी क्रिया करते हैं। उसकी प्रतिक्रिया अवश्य होती है इसलिए आज हो या कल हमें वो ही कर्म करना चाहिए जैसा हम फल चाहते हैं l ऋषिकेश से पधारे सदाशिव नित्यानंद गिरी महाराज ने आज के आधुनिक युग में भक्ति एवं कर्म योग के सिद्धांत के महत्व को समझाया l श्री महाराज जी ने बताया कि आज हम जो भी हैं वो हमारे पूर्व कर्मों का ही फल है। हमारा जन्म हमारे कर्मों के अनुसार ही हुआ है l किसी को यश,अपयश मिला है। किसी को अपर धन मिला है। किसी को अपर वैभव सुख संपदा मिली है और किसी को अत्यंत दुख मिला है। यह सब उस प्राणी के पुराने कर्मों का फल है इसलिए अगर हम सुखी और शांत रहना चाहते हैं तो इसी मनुष्य जन्म में सात कर्म करें। दूसरों की भलाई करें तभी ईश्वर हमारी भलाई करेगा l जैसे सर्दी आती है ,गर्मी आती है, बरसात आती है तो हम उसे स्वीकार करते हैं, रोते नहीं हैं। इसी प्रकार दुख सुख या परेशानी आए तो हमे विचलित नहीं होना चाहिए। उसे धैर्यपूर्वक सहन करना चाहिए और अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। हर परिस्थिति में ईश्वर हमारी परीक्षा लेता है और हमारा कल्याण करता है l स्वामी जी ने समझाया कि परिस्थिति हमारे हाथ में नहीं है परन्तु मनोस्थिति हमारे हाथ में है और मनोस्थिति सभांल ली तो हम हर परिस्थिति में आनंद अनुभव कर सकते हैं। यही बात हमको हर प्राणी को समझना है ताकि हमारा मनुष्य जीवन सफल हो सके l इस भागवत कथा में भारी संख्या में धर्मप्रेमी ,गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित थीं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कल्पना श्रीवास्तव परिवार ने सराहनीय कार्य किया है एवं इंद्रा कॉम्पलेक्स नागेश्वर मंदिर की भजन मंडली भी भरपूर सहयोग दे रही है। अभी यह भागवत कथा चार दिन ओर धर्म की गंगा बहाएगी। आहूजा पुणे आयोजकों ने नगर की धर्म प्रेमी जनता से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने का निवेदन किया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।