Let’s travel together.

साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति का सम्मान,वेदशास्त्र सूरी अवॉर्ड से सम्मानित

0 63

सांची रायसेन। साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो डॉ यज्नेश्वर एस शास्त्री को भारतीय संगीत शास्त्रोत्सव सम्मेलन में वेदशास्त्र सूरी सम्मान से नवाजा गया है। महामहोपाध्याय पद्मश्री डॉ आर सत्यनारायण स्मारक समारोह के अन्तर्गत 11 से 13 अगस्त तक मैसूर में हुए भारतीय संगीत शास्त्रोत्सव कार्यक्रम में संस्कृत एवं वेदांत के ज्ञाता और श्रीविद्या विषारद प्रो डॉ यज्नेश्वर एस शास्त्री को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ शास्त्री संस्कृत और भारतीय वेदांत के जाने-माने विद्वान है। वे देश और विदेश के कई विश्वविद्यालयों में अपनी सेवाएं दे चुके है।

फिलहाल डॉ शास्त्री साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के साथ भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के सदस्य, नालंदा इंटरनेशनल के निदेशक, वर्ल्ड पीस फाउन्डेशन, गुजरात के अध्यक्ष के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सामाजिक दर्शन कांग्रेस के अध्यक्ष भी है। डॉ शास्त्री अमेरिका एवं न्यूजीलैंड के कई विश्वविद्यालयों में मानद प्रोफेसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |     एनएसएस सीमित संसाधनों में जीवन निर्वाहन की प्रेरणा देता है- प्रो-पुनीत कुमार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811