Let’s travel together.

तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0 155

गौहरगंज रायसेन। पंचायत चुनाव तथा आदर्श आचार संहिता के चलते जिला रायसेन में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर, कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। अपराधिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई कि जाकर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है ।
इसी क्रम में थाना गोहरगंज पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम धामधूसर में एक व्यक्ति हाथ में तलवार लहरा कर आने जाने वाले राहगीरों तथा ग्रामीणों को डरा धमका रहा है जिससे गांव में दहशत का माहौल है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों तथा अनुविभागीय अधिकारी ओबैदुल्लागंज श्री मलकीत सिंह को अवगत करा कर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी आर .के. चौधरी ने तत्काल थाना स्टाफ सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ,प्रधान आरक्षक माधव सिंह आरक्षक बृजेश के साथ मौके पर जाकर ग्राम में दहशत फैला रहे आरोपी लक्ष्मण दास पिता माखन दास उम्र 25 साल निवासी ग्राम
धामधूसर को एक 3 फीट लंबी लोहे की धारदार तलवार के साथ धर दबोचा , आरोपी के पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर ग्रामीणों मैं डर का माहौल खत्म हुआ तथा गोहरगंज पुलिस के इस त्वरित कार्य की प्रशंसा की ।आरोपी लक्ष्मण दास बैरागी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना गोहरगंज में मामला पंजीबद्ध किया जा कर आरोपी को न्यायालय गोहरगंज पेश किया जाकर जेल भेजा गया है ।
पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकाश कुमार शाहवाल ने बताया कि जिले में अपराधियों की धरपकड़ का अभियान निरंतर जारी है,अवैध शराब,हथियार, गांजा इत्यादि आपराधिक कार्य में लिप्त अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों तथा पूर्व अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा इन सभी के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811