Let’s travel together.

बीजेपी में पार्षदों के बीच से ही चुना जाएगा नगरीय निकाय का अध्यक्ष-संगठन प्रभारी

0 381

निष्ठा का शपथपत्र लेने बाली कांग्रेस पल्लू से बांध कर रखे अपने कार्यकर्ता-रामपालसिंह राजपूत

विजयसिंह राठौड़ ,राजनीतिक विश्लेषक

मप्र में भीषण गर्मी के बीच राजनीतिक तापमान भी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों ने बड़ा दिया है। विदिशा में कांग्रेस प्रत्याशियो से निष्ठा का शपथ पत्र लेने के मामले को अब बीजेपी ने चुनावी मुद्दा बना दिया है। बीजेपी के सिलवानी विधायक एवं पूर्व मंत्री ठा रामपाल सिंह ने आज रायसेन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं पर जमकर चुटकी ली उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने ही कार्यकर्ताओ पर भरोसा नही है। इसलिए वह निष्ठा का शपथ पत्र ले रहे है। लेकिन कांग्रेस शपथ ले या उन्हें अपने पल्लू से बांध कर रख ले..कांग्रेस के कई अच्छे लोग आज भी हमारे संपर्क में है। वह इनकी नीतियों से तंग आकर बीजेपी में शामिल होने के लिए खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नगरी निकाय चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है हम कांग्रेस से पहले अपने प्रत्याशियों का चयन कर लेंगे मौजूदा हालात और कांग्रेसी पार्टी की हालत देखकर साफ है कि इन नगरी निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत होने वाली है। बीजेपी संगठन प्रभारी ने बताया कि नगरी निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद का दावेदार पहले पार्षद बनकर ही आएगा ऐसा पार्टी ने तय किया है अध्यक्ष के नाम की घोषणा पार्टी पहले से तय नहीं करेगी चुने हुए पार्षद अपने बीच से अध्यक्ष का चयन करेंगे। जिसके बाद अब अध्यक्ष पद के समान आरक्षण वाले वार्डो में भी बड़े-बड़े नेताओं के नाम पार्षद पद के लिए सामने आ रहे हैं जिनमें से पार्टी को अपना प्रत्याशी चुनने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। भाई आज कांग्रेस पर तंज कसने वाली बीजेपी भी अंतर कलह के कारण आगे परेशान हो सकती हैं।

बाइट- ठा रामपाल सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक सिलवानी।

बाइट- सुधीर अग्रवाल, जिला संगठन प्रभारी,रायसेन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811