Let’s travel together.

ऑनलाइन दुकानदार से तीन लोगो द्वारा मिलकर 50 हजार रूपये का फ्रॉड

0 242

– पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की लगाई गुहार

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

अभिषेक अहिरवार पिता गया प्रसाद अहिरवार ग्राम जमुनिया निवासी की फैक्ट्री चौराह दीवानगंज पर एमपी ऑनलाइन की दुकान है।
अभिषेक अहिरवार ने बताया कि
22 जुलाई को दुकान पर सोनू मेहर निवासी ग्राम गरेठिया दांगी बैरसिया जिला भोपाल का रहने वाला है। सोनू मेहर ने लंबाखेड़ा भोपाल के रहने वाले युसूफ खान और नितेश साहू से बातचीत करके मेरे बैंक अकाउंट जो की बैंक ऑफ़ बड़ोदा पर 50750 की राशि जमा की गई । युसूफ खान और नितेश साहू लाम्‍बाखेड़ा जीवनदान हॉस्पिटल के पीछे रेत गिट्टी सीमेंट आदि का व्‍यपार करते है । इन्‍होंने मेरे खाते मे दो तुकड़ो में राशि जमा कि पहली राशि 14500 समय 3:33 pm दिनॉक 22 जुलाई को जमा की गई। पहले मेरे से 14500 की राशि सोनू मेहर ने नगद ले ली फिर इसने युसूफ खान और नितेश साहू से बातचीज करके दूसरी राशि 36250 समय 4:14 जमा की गई। मैने यह राशि भी सोनू मेहर को नगद दे दी और सोनू मेहर मेरी दुकान से पैसे लेकर चला गया ।
मेरा खाता बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा दिवानगंज जिला रायसेन में है जिसकी खाता संख्‍या 57498100005978 है । मेरे पास बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 24 जुलाई को मैसेज आता है कि साइबर सेल से आपके बैंक खाते को डेविड फ्रिज कर दिया है।
तो मैंने युसूफ खान का मोबाइल नंबर बैंक ऑफ बड़ौदा की मोबाइल बैंकिग से निकाल कर युसूफ खान को कॉल किया तो मैंने बोला भाई आपने मेरे खाते को साइबर सेल से डेविड फ्रिज क्यों कराया है तो बोलते है हमारे साथ धोखाधड़ी हुई है तुम 11 बजे लामा खेड़ा भोपाल आ जाओ अपन बैठ कर बात कर लेते है । तो मै 25 जुलाई सुबह 11 बजे गया तो
यह मेरे से बोलते है कि हमने सोनू मेहर से सीमेंट की बोरिया मंगवाई थी तो इसने हमसे बोला कि आप पैसे भेज दो तो मै आपके पास सीमेंट पहुचवा देता हु युसूफ खान और नितेश साहू ने सोनू मेहर को कॉल किया।तो सोनू मेहर का मोबाईल बंद आ रहा था तो इन्‍होंने सोनू मेहर की तलाशी व पुलिस शिकायत न करके मुझ गरीब व्‍यक्ति के खाते को साइबर सेल जाकर डेविड फ्रिज करा दिया ।
सोनू मेहर और युसूफ खान नितेश साहू का आपसी कोई मेटर है और ये लोग मुझे बीच मे ले रहे है । मैने युसूफ खान और रितेश साहू से बोला कि आप मेरे खाते को चालू कराओ तो नितेश साहू बोलता है मैं तेरे खाते को चालू नहीं कराउंगा जब तक मुझे मेरा पैसा नहीं मिल जाता ।
मैने कहा मै तो एमपी ऑनलाइन वाला हॅू आप तीनो का आपस में क्‍या मेटर है मुझे क्‍या पता आप सोनू मेहर को जानते हो जब तो उसके कहने पर आपने पैसे डाले आप मुझे बीच में क्‍यो ले रहे हो तो नितेश साहू बोलता है कि मै कानूनी तरीके से तेरे खाते से बैंक द्वारा दुबारा पैसा ले लुंगा और नितेश साहू बोलता है कि अगर मुझे मेरा पैसा नहीं मिला तो मै तेरे खाते को साबइर सेल से चालू नहीं कराउंगा भले ही मेरा पैसा डूब जोये ।
मैंने नितेश साहू और युसूफ खान से बोला कि मैं आपको उसका गाड़ी नंबर दे रहा हॅू आप उसकी शिकायत करो तो नितेश साहू और युसूफ खान दोने बोलते है कि आप करो शिकायत हम क्‍यों करे हमने तो आपके खाते में पैसा डाला था । इन दोनो ने मेरे से ठीक से बात नहीं की तो मै वहा से आ गया ।
फिर मैं 25 जुलाई को साइबर ऑफिस भोपाल मै शिकायत करने गया तो साइबर ऑफिस में मेरी शिकायत दर्ज नहीं की गई साबइर ऑफिस वाले बोलते है कि आपकी शिकायत आपके थाने में होगी यहॉ आपकी शिकायत नहीं होगी ।
युसूफ खान और नितेश साहू द्वारा मेरे खाते को साइबर सेल से बंद करा दिया है मैं मेरी एमपी ऑनलाइन की दुकान नहीं चला पा रहा हु । इन लोगो ने आपस में मिलकर मेरा तो धंधा ही बंद करा दिया है । मुझे मेरे पापा मम्‍मी ने मेहनत मजदूरी करके पड़ाया लिखाया कर्जा करके मुझे एमपी ऑनलाइन की दुकान खुलवाई और इन लागो ने मेरे साथ ऐसी धोखाधड़ी की ।
अभिषेक अहिरवार ने थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने को कहा है ताकि उसका खाता चालू हो सके और वह अपना कारोबार कर सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811