Let’s travel together.

गैरतगंज-खिड़की प्रधानमंत्री सड़क पर घटिया पेंचवर्क, पहली बारिश में ही खुली पोल

0 138

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील क्षेत्र की गैरतगंज-ऊसरमेटा-खिड़की प्रधानमंत्री सड़क पर हाल ही में कराए गए पेंचवर्क कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप पहली ही बारिश में सड़क जगह-जगह से खराब हो गई है। विभागीय अधिकारियों की कथित उदासीनता ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है।

लगभग दो महीने पहले इस सड़क पर पेंचवर्क का काम कराया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण एजेंसी ने शुरुआत से ही घटिया गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया। सड़क पर केवल डामर की लीपापोती कर दी गई और साइड सोल्डर को मिट्टी के भराव से खत्म कर दिया गया, जिससे सड़क जल्द ही जर्जर हो गई। वर्तमान में, सड़क पर बारिश का पानी भरने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, और सड़क की साइडें भी धंस गई हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पेंचवर्क से पहले जैसी खराब स्थिति थी, वह अब भी बनी हुई है। सोहन कुमार, आशीष, राहुल, कनछेदीलाल, मनोहर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने काम में भारी गड़बड़ी की है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया, और विभाग ने भी इस पेंचवर्क पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस स्थिति में, राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811