Let’s travel together.

गुना की समस्त एनसीसी इकाइयों ने चलाया पुनीत सागर अभियान

0 132

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

35 एमपी बटालियन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल सुदिप्ता घोष, एडम अफसर अंचल कुमार और सूबेदार मेजर जय राम जाट के आदेश अनुसार व एनसीसी गतिविधियों के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार दिनांक 2 दिसंबर को गुना के समस्त एनसीसी इकाइयों द्वारा पुनीत सागर अभियान चलाया गया ।

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीके तिवारी के निर्देशन में पुनीत सागर अभियान के तहत गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की इकाई डी कंपनी,क्रमांक 2 , कैंट बॉयज ,उत्कृष्ट विद्यालय के कैडेट्स ने लाल परेड से सिंहवसा तालाब तक जागरूकता रैली का आयोजन किया । डी कंपनी के एएनओ कैप्टन मनोज कुमार भिरोरिया के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की गई ।

ऊपरी बाजार और कैंट चौराहे से होते हुए रैली को सिंहवासा तालाब पर ले जाया गया । सभी कैडेट्स ने तालाब के आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की व एकत्रित किए कचरे को नगरपालिका की सहायता से साफ किया । बटालियन से आए जेसीओ नरेंद्र सर द्वारा बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य अपने क्षेत्र की वोटर बॉडीज को साफ रखना वह दूसरों को साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करना है ।

आयोजन के दौरान सेकंड अफसर यशवंत शर्मा थर्ड अफसर संजय कुमार व नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ वी वी गुप्ता जी व उनकी टीम भी उपस्थित रही । इसके उपरांत सभी ने अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने व दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली । अंत में सभी को स्वल्पाहार कराया गया व दोबारा लाल परेड के लिए मार्च की गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811