Let’s travel together.

बीती रात से हो रही वर्षा ने किए कई मार्ग बंद,बेगमगंज – सुल्तानगंज मार्ग दो दिन से बंद

0 144

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन

क्षेत्र में लगातार 12 घंटे से हो रही वर्षा के चलते आसपास के सभी नदी नाले उफान पर हैं । पूर्व में बहने वाली सेमरी नदी एवं पश्चिम की बीना नदी पर बने छोटे पुल एवं रपटे जलमग्न होने से आवागमन बंद हो गया है ।

जबकि बेगमगंज – सुल्तानगंज मार्ग 2 दिन से पांडाझिर के पास दुधई नदी पर ठेकेदार द्वारा बनाया गया अस्थाई रपटा दो दिन पूर्व 5 वी बार फिर से टूटकर बह जाने के कारण दो दिन से रास्ता बंद है।
बीती बुधवार की शाम से कभी तेज कभी माध्यम वर्षा का दौर जारी है जो आज गुरुवार को सुबह से ही लगातार तेज वर्षा में बदल गया जिससे बीना नदी का बेरखेड़ी घाट जलमग्न होने से बेगमगंज- ग्यारसपुर -हैदरगढ़ – विदिशा ₹ का जनसंपर्क टूट गया है । वहीं बीना नदी के बर्री कला घाट जलमग्न है एवं नगर के कॉलेज के पीछे से निकला चकला नाले के ऊपर पानी बढ़ने से मानपुर , सोंठिया, कोहनियां , ढिमरोली का सड़क संपर्क टूट गया है।
सेमरी नदी का नैनविलास घाट भी जलमग्न होने से रात से ही आवागमन बंद है।
इसके अतिरिक्त नगर के वार्ड क्र. 1 – माला फाटक , जगदीश मंदिर क्षेत्र , मंडी , मकबरा , चुरक्का परासरी एवं दशहरा मैदान के पीछे रहवासी क्षेत्र तक पानी बढ़ जाने के कारण कुछ घरों में भर गया। जिससे लोगों का घरेलू सामान खराब होने की शिकायत पीड़ित व्यक्तियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से की गई है।
पिछली बार की तरह फिर से पुलिस प्रशासन द्वारा उपरोक्त घाटों पर बैरिकेट्स लगाकर संबंधित क्षेत्र के चौकीदारों एवं होमगार्ड्स को तैनात किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति वहां से आवागमन ना कर सके ।

उल्लेखनीय है कि एक पखवाड़े पूर्व ग्राम कैसेलोन निवासी एक युवक बेरखेड़ी घाट पर लगे बेरिकेड्स हटाकर चुपके से निकाल मने के प्रयास में नदी में बाइक सहित बह गया था। जिसका शव तीसरे दिन मिला था और बाइक 6 दिन बाद मिली थी ।
उक्त घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसलिए चौकीदारों के साथ एक-एक होमगार्ड की भी ड्यूटी लगाई गई है। ताकि किसी को भी जान जोखिम में डालकर निकलने नहीं दिया जाए ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811