– पत्रकार राम यादव ने अपनी कार में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल
रायसेन ।जिले के देव नगर थाना क्षेत्र में किशनपुर के पास पति पत्नी दो पहिया वाहन से उदयपुरा तहसील के केवट पिपरिया गांव से लौटकर गंजबासौदा जा रहे थे तभी किशनपुर ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे पति-पत्नी घायल हुए वहां से निकल रहे ।

पत्रकार राम यादव ने अपनी गाड़ी रोक कर घायलों को उठाया और अपनी ही कार में बिठाकर देव नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर घायलों का इलाज कराया इस घटना में पति को कोई खास चोट नहीं आई लेकिन पत्नी घायल हो गई है पत्नी को सिर में चोट आई है