Let’s travel together.

61 गांवों में हलाली डैम का पानी पहुंचाने की तैयारी,काम अंतिम दौर में टेस्टिंग भी पूरी

0 188

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दो जिलों भोपाल और रायसेन के 61 गांवों में पानी की समस्या हल करने के लिए हलाली समूह जलप्रदाय योजना बनाई गई थी। जिसका कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। इस योजना के लिए 98 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से कार्य हो रहा है। दहीड़ा गांव में फिल्टर प्लांट बनकर तैयार हो गया है। कई गांवों में पानी की टंकियां का निर्माण कर चल रहा है।

गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए 18 टंकियों का निर्माण हो चुका है। चार गांव नरखेड़ा, कचनारिया, मुरलीखेड़ी , घाट खेड़ी में पानी की टंकियों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है पहले इन गांव में टंकी बनाने की कोई योजना नहीं थी लेकिन अब इन गांवों में टंकियों का निर्माण हो रहा है।
जल विकास निगम भोपाल और रायसेन द्वारा संयुक्त रूप से इस योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत इस योजना को मंजूरी दी गई है, ताकि दो साल के भीतर ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध होने लगे। इस योजना का कार्य भी अब अंतिम चरणों में चल रहा है। टेस्टिंग भी कर ली गई है।

इंजीनियर एमएस अंकित ने जानकारी देते हुए बताया किबरजोर पुर, नरखेड़ा, दीवानगंज, जमुनिया, कयामपुर, बालमपुर, ढोब, मुगलिया कोर्ट, सेमरा ,गनियारी यदि गांवों मैं अपनी पहुंच कर टेस्टिंग पूरी कर ली गई है। बचे हुए गांव की टेस्टिंग भी की जा रही है।
सांची ब्लाक के 25 गांवों अंबाड़ी, बनखेड़ी, बरजोपुर, बेरखेड़ी, छोला, दहिड़ा, दीवानगंज, जामुनिया, कचनारिया, कड़ईया, कायमपुर, केमखेड़ी, खोहा, कुल्हाड़िया, मुक्तापुर, मुरलीखेड़ी, मुस्काबाद, नरखेड़ा, निंनोद, नरोद, पिपल्या, संग्रामपुर, सरार, सेमरा और टिंगरा गांव में घरों में तो पानी मिलेगा ही स्कूल और आंगनबाड़ियों में भी बच्चों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
वही भोपाल जिले के आचारपुरा, अमाेनी, अरखेड़ी, अरवलिया, आलमपुर, बरखेड़ी अब्दुल्ला, छाछेड़, डोब, डोबरा, फतेहपुर, गनियारी, गरमुर्रा, गासीपुरा, घाटखेड़ी, इमलिया, ईंटखेड़ी सड़क, इस्लाम नगर, कल्याणपुरा, मुंगालिया कोट, परेवाखेड़ा, परवालिया सेनी, पिपलिया जागीर, प्रेमपुरा, पुरामन भवन , रासलाखेड़ी, रुसाली चूना नगर, समरधा, सेमरा सैयद, सेवनिया ओमकारा, श्यामपुर, सूखी सेवनिया, देवलखेड़ी एवं खामखेड़ा में भी हलाली बांध का पानी पहुंचेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811